यूपी में कोरोना के 147 नए केस आए सामने, आंकड़ा 3900 के पार, जानिए अन्य राज्यों का हाल

यूपी में कोरोना के 147 नए केस आए सामने, आंकड़ा 3900 के पार, जानिए अन्य राज्यों का हाल

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 42 लाख 58 हजार 666 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 294190 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 51401 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 27919 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 2649 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल 81970 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

उत्तर प्रदेश राज्य में गुरुवार को कोरोना के 147 नए केस सामने आए। इसके साथ ही अब तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3902 हो गई है। राहत की बात यह है कि कुल संक्रमितों में आधे से अधिक यानी 2072 कोरोना मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं। 1742 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में कोरोना से अब तक 88 जानें जा चुकी हैं।

यूपी में आगरा में तीन, कानपुर नगर में चार, मेरठ में 14, लखनऊ में छह, गौतमबुद्ध नगर में तीन, गाजियाबाद में 19, मुरादाबाद 16, वाराणसी 2, बुलंदशहर 2, अलीगढ़ 3, हापुड़ 1, बस्ती 5, बिजनौर 1, बहराइच 9, संतकबीर नगर 2, सिद्धार्थनगर 4, शामली 1, प्रयागराज 5, बागपत 1, कन्नौज 4, प्रतापगढ़ 1, गाजीपुर 4, लखीमपुर खीरी 9, श्रावस्ती 2, सुल्तानपुर 5, अमेठी 2, जौनपुर 1, महाराजगंज 2, आजमगढ़ 1, बाराबंकी 3, गोरखपुर 4 तथा कौशांबी में 1 कोरोना का केस मिला।

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

2205

1192

48

अंडमान एंड निकोबार आइसलैंड

33

33

0

अरुणाचल प्रदेश

1

1

0

असम

87

39

2

बिहार

994

411

7

चंडीगढ़ 

191

37

3

छत्तीसगढ़

60

56

0

दादर नगर हवेली

1

0

0

दिल्ली

8470

3045

115

गोवा

14

7

0

गुजरात 

9591

3753

586

हरियाणा

818

439

11

हिमाचल प्रदेश 

74

39

2

जम्मू एंड कश्मीर 

983

485

11

झारखंड

197

87

3

कर्नाटक

987

460

35

केरल

560

491

4

लद्दाख

43

22

0

मध्य प्रदेश 

4426

2171

237

महाराष्ट्र 

27524

6059

1019

मणिपुर

3

2

0

मेघालय

13

11

1

मिजोरम

1

0

0

ओडिशा

611

158

3

पुडुचेरी

13

9

0

पंजाब

1935

223

32

राजस्थान

4534

2580

125

तमिलनाडु

9674

2240

66

तेलांगना

1414

950

34

त्रिपुरा

156

29

0

उत्तराखंड

78

50

1

उत्तर प्रदेश 

3902

2072

88

वेस्ट बंगाल

2377

768

215

भारत में कुल मामले

81970

27920

2649

 

 

इसे भी पढ़ें-

Corona Virus Update: जानिए भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या कितनी हुई

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।